top of page

जो चाहोगे वह पाओगे

  • Writer: Sundeshajynt
    Sundeshajynt
  • Jan 3, 2021
  • 2 min read

एक नदी किनारे एक साधु रहता था वह हर टाइम अपनी तपस्या में लीन रहता था पर बीच-बीच में एक वाक्य बोलता था कि "जो चाहोगे वह पाओगे"


वहां से गुजरने वाला हर इंसान उस साधु को पागल समझता था और कहता पता नहीं क्या बड़बड़ाता रहता है


एक दिन एक बेरोजगार व्यक्ति उसी नदी किनारे से गुजर रहा था उसने उस साधु की वही लाइन जो "चाहोगे वह पाओगे" सुन ली

यह सुनकर वह व्यक्ति उन बाबाजी के पास गया और बोला बाबा आप रोजाना एक ही लाइन क्यों बोलते हो, क्या आप सच में मुझे वह दे सकते हो जो मैं चाहता हूं

तो साधु ने बोला हां बेटा क्यों नहीं अवश्य दूंगा पर बताओ तुम्हें क्या चाहिए


तो उस व्यक्ति ने कहा 1 दिन में हीरो का बहुत बड़ा व्यापारी बनूँ क्या यह हो सकता है? क्या मेरी इच्छा पूरी हो सकती है?

उसकी जिज्ञासा जानकर साधु महात्मा बोले अवश्य बेटा मैं तुम्हें एक हीरा और एक मोती देता हूं जिससे तुम चाहो उतने हीरे और मोती बना सकते हो,

साधु की बात सुनकर ही युवक बहुत आनंदित हुआ और साधु ने उसे कहा कि अपनी दोनों हथेलियां आगे बढ़ाओ


साधु ने उसकी एक हथेली पर हाथ रखकर बोला बेटा ये दुनिया का सबसे अमूल्य हीरा और इसे "समय" कहते हैं

जोर से जकड़ कर अपनी मुट्ठी में रखना इसके जरिए तुम जितने चाहे उतने हीरे बना सकते हो इसे कभी अपने हाथ से फिसलने मत देना

फिर साधु ने उस आदमी के दूसरे हाथ में अपनी हथेली रखते हुए कहां यह दुनिया का सबसे कीमती मोती है और इसे "धैर्य" कहते हैं जब किसी काम को करने में समय लगे तो धैर्य नामक मोती को धारण कर लेना यदि यह मोती तुम्हारे पास है तो दुनिया में जो चाहोगे वह पा लोगे और उसे हासिल भी कर लोगे

युवक ने उस साधु की पूरी बात सुन कर उन्हें धन्यवाद कह कर वहां से चल दिया

उसे सफलता प्राप्ति के योग गुरु मंत्र मिल चुके थे जिसे वह कभी खोना नहीं चाहता था

तो वहां से एक बहुत बड़े हीरे के व्यापारी के यहां नौकरी के लिए चला गया नौकरी करते करते धीरे-धीरे अपनी गुरु मंत्रों से सफलता की ओर बढ़ने लगा एक दिन वह भी आया जब वो एक बहुत बड़ा हीरो का व्यापारी बना

समय और धैर्य उस व्यापारी के लिए ही नहीं हम सबके लिए भी बहुत अहम और कीमती हीरे और मोती है इसे हर इंसान को धारण करना चाहिए और उसकी कीमत का बखूबी ध्यान भी रखना चाहिए

क्योंकि बीता हुआ वक्त कभी लौटकर नहीं आता और जो इंसान धैर्य रख सकता है वह दुनिया की हर चीज पाने का हकदार है और उसे प्राप्त कर लेता है

कहा गया है कि समय और धैर्य के साथ इंसान बखूबी समझ रखता है तो जो चाहता है वह पाकर ही रहता है


सफलता के दो योद्धा समय और धैर्य


और हम आशा करते हैं कि हमारा यह ब्लॉग आपको बहुत पसंद आएगा और आपकी मदद भी करेगा

Comments


Post: Blog2_Post
bottom of page